अल्मोड़ा- आज गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड के आदेश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में फायर स्टेशन अल्मोड़ा टीम द्वारा आर्मी कैंट अल्मोड़ा में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
फायर स्टेशन टीम द्वारा आर्मी के जवानों एवं आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आग के प्रकार तथा उसके बचाव की जानकारी दी तथा उपस्थित स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी तथा पेट्रोल की आग पर फोम का प्रयोग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। घरेलू सिलेंडर की आग को विभिन्न तरीकों से बुझाने की जानकारी दी तथा अग्निसुरक्षा व बचाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
अल्मोड़ा : फायर टीम ने मॉकड्रिल कर आर्मी जवानों व छात्र-छात्राओं को अग्निसुरक्षा व बचाव कार्यों की दी जानकारी
Leave a comment
Leave a comment

