वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 02 मैक्स चालकों का कोर्ट का चालान कर की डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही
अल्मोड़ा- एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक यातायात,इंटरसैप्टर प्रभारी,यातायात व उपनिरीक्षक को यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।
इसी क्रम में आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा दरबान सिंह मेहता व प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे मय टीम कानि0 हेमन्त धपोला व कानि0 ललित बिष्ट द्वारा अल्मोड़ा नगर के टैक्सी स्टैंड, करबला बेस तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान 02 स्कूटी चालकों द्वारा ओवर स्पीड में स्कूटियों को चलाते हुए पाये जाने पर स्कूटियों की सीज कर कोर्ट का चालान किया गया तथा 02 मैक्स चालकों द्वारा 2-2 ओवर सवारी करने पर कोर्ट का चालान कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर कुल 20 लोगों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कुल 11,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

