अल्मोड़ा- बुधवार की सायं दन्या पुलिस टीम को गश्त के दौरान दन्या क्षेत्र में एक महिला भटकती हुई मिली, जिसे सुरक्षा के दृष्टिगत से थाना दन्या लाया गया और महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख में रखा गया।
थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त महिला से पूछताछ की गयी तो महिला ने बताया कि वह बागेश्वर की निवासी हैं और घर से नाराज होकर आ गयी थी। तत्पश्चात् दन्या पुलिस ने कन्ट्रोल रुम के माध्यम से परिजनों के बारे में पता लगाया।
जिस पर आज गुरुवार को महिला के पति थाना दन्या उपस्थित हुए। दोनों की आवश्यक काउंसिलिंग कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया गया। महिला के पति द्वारा दन्या पुलिस टीम की कार्यवाही को सराहा गया।
अल्मोड़ा: भटकती मिली महिला दन्या पुलिस टीम ने परिजनों से मिलाया
Leave a comment
Leave a comment

