अल्मोड़ा- विधानसभा के हवालबाग ब्लॉक के दिलकोट ग्रामसभा में आज भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित सामूहिक भोज कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज ने क्षेत्रवासियों से आपसी सामंजस्य और सौहार्द को इसी तरह कायम रखकर बाबा भीमराव जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी ने संविधान निर्माण कर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम किया, उनके द्वारा बनाया संविधान आज आजादी के इतने वर्षों बाद भी स्थापित है, संविधान की जड़ों से आज भी हर देशवासी खुद को जोड़े रखा हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान पर हमले का प्रयास करती है पर आंबेडकर जी के बनाए संविधान की नींव इतनी मजबूत है कि लाख कोशिशों बाद भी भारत का संविधान मजबूत खड़ा है।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आज भी संविधान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है और संविधान निर्माता अम्बेडकर जी के आदर्शों पर पूरी निष्ठा रखती है.। संविधान विरोधी ताकतों से कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की रक्षा करती रहेगी।
सामूहिक भोज कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, सेवादल के ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, प्रशासक ग्राम प्रधान ममता जोशी, प्रधान देव सिंह भोजक , चंदन भोज, मनोज बिष्ट, आशुतोष कनवाल, एनएसयूआई के अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे..
बाबासाहब अंबेडकर ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम किया- भूपेंद्र सिंह भोज
Leave a comment
Leave a comment

