अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में शनिवार को भतरौजखान पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मोहान चेक पोस्ट के पास रानीखेत रोड पर जितेन्द्र सिंह पुत्र बालम सिंह निवासी डबरा-सोराल थाना भतरौजखान के कब्जे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
भतरौजखान पुलिस टीम में अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा प्रभारी चौकी भौनखाल, कानि0 संदीप मलिक तथा कानि0 कमल भोज शामिल रहे।
भतरौजखान पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment

