अल्मोड़ा- आज प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अल्मोड़ा में आई. एस.बी.टी. का उद्धघाटन 10 मार्च 2024 को वर्चुवली किया गया था लेकिन लगभग 1 वर्ष होने को है अभी तक सरकार और जिला प्रशासन आई.एस. बी.टी. को सुचारु नहीं कर पाया है। करोड़ो रूपये की लागत से बना अल्मोड़ा का आई.एस.बी.टी. आज सफेद हाथी साबित हो रहा है। कांग्रेस सरकार में शुरू हुए इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का मुख्य्मंत्री द्वारा उद्घाटन तो कर दिया लेकिन कब यहाँ से बसों का संचालन होगा ये यक्ष प्रश्न है। वर्तमान में आई.एस.बी.टी. केवल कुछ प्राइवेट गाड़ियों की पार्किंग बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान में कांग्रेस सरकार के समय में किये गए विकास कार्यों को रोकने का काम कर रही है। कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही यदि आई एस बी टी का संचालन नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।
भाजपा सरकार ने रोके कांग्रेस के समय के विकास कार्य- भूपेंद्र सिंह भोज
You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -

