By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: मोदी के विकास के विजन मे भरोसा करने वाले विपक्षी विधायकों का स्वागत करेगी भाजपा-भट्ट, ईडी का नोटिस जांच प्रक्रिया का हिस्सा,सभी सरकारों मे जांच प्रक्रिया के मानक समान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > देहरादून > मोदी के विकास के विजन मे भरोसा करने वाले विपक्षी विधायकों का स्वागत करेगी भाजपा-भट्ट, ईडी का नोटिस जांच प्रक्रिया का हिस्सा,सभी सरकारों मे जांच प्रक्रिया के मानक समान
उत्तराखंडदेहरादून

मोदी के विकास के विजन मे भरोसा करने वाले विपक्षी विधायकों का स्वागत करेगी भाजपा-भट्ट, ईडी का नोटिस जांच प्रक्रिया का हिस्सा,सभी सरकारों मे जांच प्रक्रिया के मानक समान

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published February 24, 2024
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून-भाजपा ने विपक्षी पार्टियों में चल रही कशमकश पर स्पष्ट किया कि जो भी विपक्षी विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन से प्रभावित होकर विकास नीति को बढ़ाना चाहते हैं भाजपा उनका स्वागत करती है और पार्टी उन्हे कमल के निशान पर सदन में पुनः भेजेगी।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की जीत निश्चित है,इसलिए समझदार कांग्रेस नेता मैदान में उतरने से बच रहे हैं।साथ ही हरक प्रकरण में ईडी के नोटिस को सामान्य प्रक्रिया बताते हुए जांच में सहयोग की सलाह दी।यमुना कालोनी स्थित आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिसके चलते जनता का आशीर्वाद पूरी तरह भाजपा के साथ है।यही वजह है कि मोदी की विकास नीति के खिलाफ जो खड़ा होता है उसे जनता नकार देती है।भारी जन दबाव विपक्ष के जनप्रतिनिधियों पर भी है कि वे उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य में सहभागी बने।उन्होंने विपक्षी विधायकों के भाजपा में आने की चर्चाओं को भी जनता के इसी दबाव का नतीजा बताया।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस या विपक्ष के जो भी विधायक मोदी की विकास नीति को मजबूती देने के लिए भाजपा में आना चाहते हैं उनका स्वागत किया जायेगा और विश्वास दिलाते हुए कहा कि विधायकी जाने पर भी हम उन्हे कमल के निशान पर दोबारा विधानसभा भेजेंगे।कांग्रेस की गुटबाजी और आंदोलनों को लेकर पूछे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा कि विचारहीन,मुद्दाविहीन और सिद्धांत शून्य कांग्रेस पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं मे किसी में भी जनता का सामना करने का साहस नही है।कांग्रेस सत्ता आधारित राजनीति करती रही है, इसलिए उसे हार किसी भी हाल मे स्वीकार नही है।एक दशक में लगातार संसद, विधानसभा से लेकर नगर निकाय,पंचायतों में नकारे जाने के बाद अब उनके बड़े नेताओं का सिर्फ हार के लिए चुनाव में उतरना समझदारी नहीं है। चुनाव में ही नही कांग्रेस के आंदोलनों में भी उनके कार्यकर्ता शामिल नही होते हैं।क्योंकि जनता की तरह वे भी देश प्रदेश की विकास यात्रा के सहभागी बन रहे हैं।यही वजह है कि उनके आंदोलन से जनता के साथ कार्यकर्ता भी नदारद रहते हैं,जिसकी भड़ास उनके नेता उत्तराखंड के जनमानस के लिए अपशब्द बोलकर उतारते हैं।उन्होंने हरक सिंह रावत और उनकी बहू को ईडी ने नोटिस पर पूछे सवाल पर स्पष्ट किया कि यह ईडी की कार्यप्रणाली का एक तरीका है, जिसमे इस तरह से नोटिस दिया जाता है।ऐसा नहीं है कि यह भाजपा के शासनकाल में हो रहा है सभी सरकारों में इसी तरह से ईडी काम करती है। बेहतर हो कि कांग्रेस पार्टी नेताओं को ईडी की कार्रवाई में सहयोग देना चाहिए,ताकि जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो।

You Might Also Like

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण

हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली

टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा

अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे

दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर करेंगे पत्रकार वार्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने किया एम्स ऋषिकेश में नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के 43 वें दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभारम्भ में प्रतिभाग
Next Article प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल में जया बनी निर्विरोध महिला उपाध्यक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 10, 2026
हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?