अल्मोड़ा- सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा शुक्रवार को थाना धौलछीना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया।
कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को सूचनाओं व अभिलेखों का अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये हैं। थाने में आने वाले आगन्तुकों के साथ शालीनता का व्यवहार कर उनकी समस्याओं को भली-भांति सुना जायें।
थानाध्यक्ष धौलछीना को थाने की भूमि की चयन प्रक्रिया में तेजी लाकर आवश्यक कार्यवाही करने के लिये निर्देश दिये गये।
लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों/लम्बित विवेचनाओं व मा0न्यायालय के आदेशों का शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष विजय नेगी, अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद टम्टा व अन्य मौजूद रहे ।
सीओ अल्मोड़ा ने थाना धौलछीना का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Leave a comment
Leave a comment

