अल्मोड़ा- सोमवार रात्रि लगभग 11 बजे हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहा डीजल/पेट्रोल से भरा टैंकर आगे की कमानी का पट्टा टूटने के कारण दुर्घनाग्रस्त होकर बाड़ेछीना के पास सड़क से नीचे गिर गया। जिसमें से लगातार रिसाव हो रहा था। जिस सूचना पर अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा महेश चन्द्र मय फायर यूनिट व एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
जिसमें चालक शमशेर सिंह तथा परिचालक ग़ुरसहज सिंह निवासी- बाजपुर,कुंडेश्वरी थाना काशीपुर दोनों सुरक्षित है।
सुरक्षा के दृष्टिगत फोर्स मौके पर मौजूद है और आस-पास के इलाके को खाली करा दिया गया है।
डीजल/पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त अल्मोड़ा फायर यूनिट व एसडीआरएफ तत्काल पहुंची मौके पर
Leave a comment
Leave a comment

