अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में सोमवार को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान मरचूला से 300 मी0 आगे डडोली बैण्ड की तरफ एक व्यक्ति सोम सिंह को रोककर पिट्ठू बैग के बारे में जानकारी की गई तो बैग में कपड़े होना बता रहा था, चेक करने पर पिट्ठू बैग में 9.935 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ,तस्कर को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मथुरा निवासी इमरान के कहने पर शंकरपुर से पिट्ठू में गांजा भरकर ले जा रहा था,जिसके बदले उसे पैसे मिलते।
गिरफ्तार अभियुक्त सोम सिंह उम्र-31 वर्ष पुत्र हरीश चन्द्र निवासी फालैन फलें, थाना कोसीकला, मथुरा, उ0प्र0 के पास से 9.935 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत ₹ 2,48,375 आंकी गई है।
सल्ट पुलिस टीम में उ0नि0 धरम सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, कानि0 विपिन पांथरी तथा कानि0 हेमन्त मनराल शामिल रहे।
अल्मोड़ा पुलिस की सतर्कता से बैग में गांजा भरकर ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार , लगभग ढ़ाई लाख का गांजा बरामद
Leave a comment
Leave a comment

