अल्मोड़ा- गुरुवार की दोपहर फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि पांडेखोला दीनदयाल पार्क के पास जंगल में आग लगी हुई है।
जिस पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। आग पांडेखोला के पास जंगल में लगी हुई थी जिसे फायर सर्विस यूनिट ने MFE से पंपिंग कर तीन होज पाइप फैलाकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया।
फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा में लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश, फायर सर्विस चालक उमेश सिंह, महिला फायरकर्मी पूजा, भावना, लीला तथा इंदु शामिल रहे।
फायर सर्विस अल्मोड़ा ने पाण्डेखोला के पास जंगल में लगी आग को त्वरित कार्यवाही करते हुए बुझाया
Leave a comment
Leave a comment

