By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह ने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनता के साथ किया रानीधारा सड़क का दौरा, कहा मार्ग के सुधारीकरण में पैसे की कमी नहीं आयेगी आड़े
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह ने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनता के साथ किया रानीधारा सड़क का दौरा, कहा मार्ग के सुधारीकरण में पैसे की कमी नहीं आयेगी आड़े
अल्मोड़ाउत्तराखंड

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह ने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनता के साथ किया रानीधारा सड़क का दौरा, कहा मार्ग के सुधारीकरण में पैसे की कमी नहीं आयेगी आड़े

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published June 26, 2024
Share
4 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनता के साथ रानीधारा सड़क का दौरा किया तथा जनता को आश्वस्त किया कि रानीधारा मार्ग का सुधारीकरण प्रारम्भ हो चुका है और सड़क के सुधारीकरण में पैसे की कमी किसी भी तरह से आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगर पालिका के द्वारा क्रमश: पच्चीस लाख और पन्द्रह लाख की धनराशि के टेन्डर हो चुके हैं तथा पच्चीस लाख के टेन्डर से कार्य प्रारम्भ भी हो चुका है‌।दूसरे टेन्डर के आवंटन की तिथि नौ जुलाई है।टेन्डर के आवंटन पश्चात अविलंब कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।इसी के साथ उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 67 लाख की धनराशि सड़क डामरीकरण के लिए स्वीकृत हैं जिसे शीघ्र ही सीसी एवं इन्टरलाकिंग टाईल्स के लिए कन्वर्ट करा लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि धनराशि कम पड़ेगी तो वे सरकार से धन लेकर आयेगे‌।इसके साथ ही उन्होंने सम्बन्धित विभागों को भी निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कोई कमी ना हो।उन्होंने कहा कि उनकी सूबे के मुख्यमंत्री से भी इस बारे में बात हुई है और मुख्यमंत्री ने भी कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आयेगी।श्री शर्मा ने कहा कि वे यहां पर राजनेता बनकर नहीं आये बल्कि अल्मोड़ा की जनता के एक साथी के रूप में आए हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की जनता का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन उन्हें लगातार मिलता रहा है और जनता से सम्बन्धित मुद्दों पर वे गंभीरता पूर्वक काम कर रहे हैं।सड़क सुधारीकरण को लेकर चल रहे धरने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे काम करने में यकीन रखते हैं।ऐसे धरने इत्यादि से काम में देरी होती है। उन्होंने कहा कि जब कार्य शुरू हो चुका है तो ऐसे में धरने का क्या औचित्य है ये उनकी समझ से परे हैं। उन्होंने जनता से भी अपील की कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो इसमें सभी लोग भी सहयोग करें और कम से कम अपने घर के आगे होने वाले काम पर नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जब कार्य हो रहा है तो इस गुणवत्ता के साथ हो कि आने वाले कई वर्षों तक मार्ग बेहतर दशा में रहे।भाजपा नगर अध्यक्ष एवं निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि उनके द्वारा लगातार इस सड़क के सुधारीकरण के लिए प्रयास किए गये हैं इस बात से सब भिज्ञ है। उन्होंने कहा कि सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है और वे स्वयं समय समय पर जनता के बीच में उपस्थित होकर कार्य गुणवत्ता से हो इसका ध्यान रखेंगे।इस अवसर पर नगरपालिका के अधिशासी अभियंता भरत त्रिपाठी,तहसीलदार ज्योति धपवाल,लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीप पाण्डे,एस एस पथनी,निवर्तमान सभासद सौरव वर्मा,जगमोहन बिष्ट,अर्जुन बिष्ट,मनोज जोशी,भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,बी पी डंगवाल,डीसी उप्रैती,गोविन्द पिलख्वाल,कैलाश गुरूरानी,मनोज जोशी,किरन भाकुनी,ललित भाकुनी,हरीश जोशी,धीरू पन्त,नवीन बिष्ट,पान सिंह बिष्ट,मुकुल पन्त,जल संस्थान अवर अभियन्ता मेहता,लक्ष्मण भण्डारी सहित लगभग एक सौ लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

वनों को आग से बचाने हेतु बर्शिमी एवं चौसली में गोष्ठी आयोजित

अल्मोड़ा- बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने की पनुवानौला पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

अल्मोड़ा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
Next Article पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने रानीधारा वासियों के धरने को दिया समर्थन, अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कराई वार्ता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वनों को आग से बचाने हेतु बर्शिमी एवं चौसली में गोष्ठी आयोजित
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
अल्मोड़ा- बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
जिलाधिकारी ने की पनुवानौला पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
अल्मोड़ा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?