अल्मोड़ा- ग्रीन हिल्स ट्रस्ट एवं अल्मोड़ा जिला गंगा सुरक्षा समिति के तत्वाधान में आज गुरुवार को “वारि विमर्ष : जल पर चर्चा” का तीसरा उपक्रम शिखर होटल के सभागार में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डाक्टर (प्रो0) जे एस रावत एवं डाक्टर जी0 सी0 एस0 नेगी ( वैज्ञानिक, मानस खंड, अल्मोड़ा विज्ञानं केंद्र,), डी0 एफ0 ओ0 अल्मोड़ा तथा पद्मश्री डाक्टर ललित पाण्डेय आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। गोष्ठी में विशेषज्ञों द्वारा घटते जलस्तर, सूखती जलधाराओं एवं जलस्रोतों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके पुनर्जनन के लिए विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की गई। वहीँ दूसरी तरफ पद्मश्री डा0 ललित पांडे का प्रश्न कि जल को लेकर चिंताएं और वैज्ञानिक कार्य योजनायें तो उपयुक्त हैं परन्तु ये कार्य धरातल पर कौन करेगा अपने आप में यक्ष प्रश्न है। कार्यक्रम में स्वाल नदी पर वैज्ञानिक शोध एवं इसके अध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं को दर्शाती एक पुस्तक “ स्वाल अ स्प्रितुअल वॉयेज : अ सोलफुल एंड साइंटिफिक इंटरवेंशन इन रिवर्स रिजुविनेशों” नामक पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की डा0 वसुधा पन्त द्वारा किया गया। गोष्ठी में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।


