अल्मोड़ा- गत बुधवार को थाना धौलछीना में सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति धौलछीना बाजार में शराब के नशे में उत्पात मचा रहा हैं।
जिस पर धौलछीना पुलिस टीम अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद, हेड कानि0 सुरेन्द्र सिंह, हेड कानि0 कुन्दन लाल, कानि0 रवि कुमार मौके पर धौलछीना बाजार पहुंची तो मनोज सिंह मेहता निवासी धौलछीना शराब के नशे में धुत होकर शोर शराबा कर उत्पात मचा रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया, नहीं माना और भी उत्तेजित होने लगा।
तपश्चात् धौलछीना पुलिस टीम द्वारा मनोज सिंह मेहता को सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
नशे में धुत होकर बाजार में मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने पहुंचाया हवालात
Leave a comment
Leave a comment

