By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: बनभूलपुरा हिंसा में 06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > नैनीताल > बनभूलपुरा हिंसा में 06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ किया गिरफ्तार
उत्तराखंडनैनीताल

बनभूलपुरा हिंसा में 06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ किया गिरफ्तार

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published February 13, 2024
Share
4 Min Read
SHARE

अभी तक कुल 36 उपद्रवियों को भेजा जेल

41 शस्त्र धारकों के निरस्त शस्त्र थाने में जमा अतिक्रमण स्थल पर नयी पुलिस चौकी की हुई स्थापना

हल्द्वानी- दिनॉक- 08 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के पास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कडी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मु0अ0सं0-21/24 में

1. शोएब पुत्र बब्बू खां नि0 लाईन न0-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष
2. भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि0 वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र-28 वर्ष।
3. समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि0 वार्ड न0-15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष के कब्जे से 1 तमन्चा (12 बोर), 03 कारतूस जिन्दा व 02 खोखे।

मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्त

1. जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी नि0 ताज मस्जिद, बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमन्चा (315 बोर), 03 कारतूस जिन्दा।

मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्त

1. साहिल अन्सारी पुत्र मतलूब अन्सारी नि0 मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा,उम्र-19 वर्ष।
2. शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज नि0 इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा, उम्र-26 वर्ष।

इसके अतिरिक्त उक्त हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाईसैन्स धारकों के शस्त्र लाईसैन्स निरस्त किये जाने के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 41 शस्त्र जमा किये गये हैं।

अतिक्रमण स्थल पर पुलिस चौकी स्थापित

बनभूलपुरा में हुई उक्त हिंसक घटना को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा नया पुलिस थाना खोले जाने हेतु की गयी घोषणा के क्रम में तत्काल अनुपालन करते हुए प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस द्वारा उक्त अतिक्रमण स्थल पर घोषणा के 24 घण्टे के भीतर ही पुलिस चौकी स्थापित की गयी है। जिसका उद्घाटन हिंसा के दौरान घायल 02 महिला उपनिरीक्षकों द्वारा योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र की उपस्थिति में कराया गया। चौकी में 01 उ0निरीक्षक व 04 कान्सटेबलों की तैनाती की गयी है तथा मौके पर पी0ए0सी0 व पैरामिलेटरी सुरक्षा बल भी तैनात किये गये हैं। साथ ही उक्त स्थल पर थाने के निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन में भेजा जा रहा है। भविष्य में सभी राजकीय कार्य उक्त चौकी से ही सम्पादित किये जायेंगे।

You Might Also Like

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण

हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली

टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा

अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे

दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर करेंगे पत्रकार वार्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने टनकपुर में 2217 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Next Article रानीधारा निवासी ऋषभ तिवारी ने उत्तीर्ण की जे.ई.ई मेंस की परीक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 10, 2026
हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?