अल्मोड़ा- आज सोमवार को प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी द्वारा फलसीमा गांव में ‘मेरा गांव मेरी सडक योजना’ का उद्घाटन करना आश्चर्य की बात है। कि किस आधार से भाजपा के पदाधिकारी सरकारी योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नौकरशाही इतनी हावी हो गई है कि आज विधायक, सांसद के बदले भाजपा के नेता सरकारी योजना का उद्घाटन कर रहे है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होनें कहा कि खंड विकास अधिकारी हवालबाग को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि उनके विभाग की सरकारी योजनाओं का उद्घाटन भाजपा के नेताओं द्वारा कराया जा रहा है, जो किसी भी परिस्थिति में सही नहीं कहा जा सकता है। खंड विकास अधिकारी द्वारा विधायक के क्षेत्र मे विधायक से उद्धघाटन नहीं करवाना विशेषधिकार का उलंघन है। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी, जिलाध्यक्ष तथा प्रशासन को ये भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या इस योजना में पैसा आ गया है और निविदा हो गयी है। यदि निविदा नहीं हुई तो जे सी बी मशीन कैसे चलाई गयी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसे ही जनप्रतिनिधियों का अपमान किया गया तो कांग्रेस खंड विकास अधिकारी का घेराव करेगी।
भा.ज.पा. के पदाधिकारियों द्वारा सरकारी योजनाओं का उद्घाटन करना दुर्भाग्यपूर्ण- भूपेंद्र सिंह भोज
You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -

