अल्मोड़ा- पूर्व दर्जामंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने विगत दिवस दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम जी की विधानसभा करोलबाग एवं रवि नेगी की विधानसभा पटपड़गंज सहित विभिन्न अनेकों विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर पार्टी की विचारधारा और विकास योजनाओं को जनता के समक्ष रखा।
उन्होंने कहा कि जनता का जबरदस्त उत्साह यह दर्शाता है कि भाजपा को अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। यह समर्थन केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति जनता की प्रतिबद्धता भी दर्शाता है।आगामी चुनाव में जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और यह निर्णय राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अन्य प्रत्याशियों की विधानसभाओं में अनेक स्थानों पर उनके द्वारा पहुंचकर जनसंपर्क किया और पार्टी की नीतियों तथा विकास कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया।इस अवसर पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यहां उपस्थित जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि खोखले दावों की राजनीति को जनता नकार चुकी है और आगामी चुनावों में दिल्ली में कमल खिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैठकों ,सभाओं में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में अब कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और इसी विकास के पथ पर आज धीरे धीरे पूरा देश भगवामय हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास लगातार बदल रहा है और नगर निगम जैसे छोटे और विधानसभा, लोकसभा जैसे बड़े सभी चुनावों में जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नगर निगम चुनावों में कमल खिलने के बाद अब निश्चित रूप से दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी जनता कमल खिलाने जा रही है।इस अवसर पर रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल सहित दर्जनों वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रचार के अन्तिम दिन पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में किया धुंआधार जनसम्पर्क
Leave a comment
Leave a comment

