अल्मोड़ा- एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में निवासरत सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चैक करने और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।
जिसमें करीब 30 किरायेदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया ।
सत्यापन के दौरान 01 मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था, जिसके विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए नगद 5000 रुपये का जुर्माना किया गया तथा लोगों को हिदायत दी गई कि किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।
बाहरी व्यक्तियों पर कार्यवाही-
इसके अलावा फेरी आदि लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर कुल 04 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम में कार्यवाही करते हुए 1000₹ जुर्माना किया गया।

