अल्मोड़ा- आज बुधवार बर्शिमी एवं चौसली ग्राम पंचायत अंतर्गत पंचायत भवनों में गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें उपस्थित ग्रामवासियों को अग्निकाल वर्ष 2026 में वनों को आग से बचाने हेतु सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया। गोष्ठी में वनाग्नि नियंत्रण एवं रोकथाम के विषय में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई और सभी को वनों को आग से बचाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करने की अपील भी की गई, जिससे बनाग्नि की घटनाओं में कमी लाई जा सके।
वन विभाग अल्मोड़ा अंतर्गत कोसी रेंज से पूनम पंत द्वारा ग्रामवासियों से आग्रह किया गया कि वनों का मानव जीवन में बहुत महत्व है, वनों को आग से बचाने हेतु सभी को प्रयत्नरत रहना चाहिए और वनों की सुरक्षा में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ।
वनों को आग से बचाने हेतु बर्शिमी एवं चौसली में गोष्ठी आयोजित
Leave a comment
Leave a comment

