अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक- 25.03.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नैल तिराहे के पास पुलिया पर 01 युवक पिट्ठू बैग के साथ दिखायी दिया, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई तो युवक से बैग में रखे सामान के बारे में जानकारी की गयी तो वह सकपकाकर निजी सामान व कपड़े होना बता रहा था, बैग को चैक किया गया तो युवक चमन सिंह उम्र-28 वर्ष पुत्र स्व0 सोहन सिंह निवासी ग्राम तुमड़ियाकला तह0 ठाकुरद्वारा थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद के पिठ्ठू बैग से 5.825 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर युवक को गिरफ्तार करते हुए, थाना सल्ट में आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा सराईखेत से खरीदकर मुरादाबाद ले जा रहा था जिसे ऊंचे दामों में बेचने के फिराक में था। आरोपित खुद भी नशे का आदी हैं।
युवक के कब्जे से कुल 5.825 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 1,45,625/- रुपये आंकी गई है।
सल्ट पुलिस टीम में अपर उ0नि0 लोमेश कुमार, हेड कानि0 अरविन्द सिंह, कानि0 रवि प्रताप,कानि0 नरेन्द्र सिंह शामिल रहे
पिट्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment

