अल्मोड़ा- आज शुक्रवार को देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया । परेड के दौरान दौड़, तेज चाल में मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट , स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरवंस सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
एसएसपी अल्मोड़ा ने कराई साप्ताहिक परेड, शस्त्राभ्यास, दौड़, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास
Leave a comment
Leave a comment

