अल्मोड़ा- जिला विकास प्राधिकरण (DDA) को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति और स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों का धरना हर मंगलवार को लगातार जारी है। जिसके अंतर्गत आज मंगलवार को भी गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
समिति का कहना है कि प्राधिकरण के नियम मैदानी क्षेत्रों के हिसाब से बनाए गए हैं, जिन्हें बिना सोचे-समझे पहाड़ों पर थोप दिया गया है जिसके कारण नक्शा पास कराने की प्रक्रिया बेहद जटिल और महंगी हो गई है, जिससे कम आय वाले परिवारों के लिए मकान बनाना मुश्किल हो गया है।
समिति की मांग है कि निर्माण कार्यों के अधिकार वापस स्थानीय निकायों को सौंपे जाएं।
यह धरना पिछले कई वर्षों से हर मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में समिति ने कहा कि जब तक प्राधिकरण समाप्त करने का शासनादेश जारी नहीं होता, धरना जारी रहेगा। समिति ने कहा है कि सरकार द्वारा आश्वासन तो दिए गए लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई, इसलिए अब इस लड़ाई को और तेज किया जाएगा। आज के धरने में प्रकाश चंद जोशी, हेम चंद्र तिवारी, रॉबिन मनोज भंडारी, शहाबुद्दीन, अख्तर हुसैन, हेम चंद्र जोशी, प्रत्येश पांडे, प्रताप सिंह सत्याल, ललित मोहन पंत आदि शामिल रहे।
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना
Leave a comment
Leave a comment

