अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस के चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी द्वारा भिकियासैंण क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी,इस दौरान वाहन सं0- UK18-G-2023 आल्टो कार चालक नवीन चन्द निवासी सल्ट शराब के नशे में लहराते हुए खतरनाक तरीके से कार चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
शराब के नशे में लहराकर दौड़ा रहा था कार, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment

