अल्मोड़ा- विगत शनिवार को चौखुटिया क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली चौखुटिया में सूचना दी कि उनकी बैग बाइक से गिरकर कहीं खोया गया है जिसमें कुछ कीमती सामान है। तलाश करने हेतु सहायता मांगी गयी।
जिस सूचना पर हेड कानि0 राजेन्द्र प्रसाद व होमगार्ड कान्हा आर्य द्वारा सम्भावित स्थान बाजार आदि में काफी खोजबीन की गई। बैग प्राप्त होने के उपरान्त बैग स्वामी को बैग सुपुर्द किया गया।
बैग स्वामी द्वारा अपना खोया हुआ बैग पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर खोये हुआ बैग को तलाशा
Leave a comment
Leave a comment

