By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: व्यापार मंडल का फूटा आक्रोश, सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों और आम जन ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ दिया धरना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > व्यापार मंडल का फूटा आक्रोश, सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों और आम जन ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ दिया धरना
अल्मोड़ाउत्तराखंड

व्यापार मंडल का फूटा आक्रोश, सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों और आम जन ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ दिया धरना

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published November 15, 2024
Share
4 Min Read
SHARE

कहा अविलम्ब क्वारब में क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कर नहीं खोली गयी सड़क तो होगा उग्र आन्दोलन, होटल व्यवसायियों एवं टैक्सी यूनियन ने भी धरने को दिया समर्थन

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब पुल के पास पहाड़ी दरकने से विगत दो माह से सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी है।लगातार लोगों के द्वारा सड़क सुधारीकरण की मांग की जा रही है लेकिन हालात जस के तब बने हुए है।ऐसे में सरकार और प्रशासन की सुस्ती पर आज अल्मोड़ा व्यापार मंडल का पारा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ गांधी पार्क में धरना देकर जमकर नारेबाजी की।आज प्रांतीय उद्योग जिला व्यापार मंडल के तत्वाधान में जिला ओर नगर व्यापार मंडल,लोधिया व्यापार मंडल,होटल एसोसिएशन,ट्रांसपोर्ट यूनियन,टैक्सी यूनियन,ट्रक यूनियन एवं छात्र संगठनों द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में किया गया जिसमें क्वारब के समीप राष्ट्रीय राज मार्ग का कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू करने और दूसरे विकल्प पर विचार करने हेतु मांग की गयी।इस धरने में जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष,लोधिया व्यापार मंडल अध्यक्ष,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष,ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष,टैक्सी यूनियन अध्यक्ष,ट्रक यूनियन अध्यक्ष व छात्र संगठन के अलावा आम जनता ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया और सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई ठोस निर्णय जिला प्रशासन द्वारा नहीं लिया गया तो सभी के द्वारा एक बड़ा उग्र आंदोलन जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ किया जाएगा जिसमें जिले की समस्त बाजार,होटल,ट्रांसपोर्ट,टैक्सियां,ट्रकों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि यह बंद सरकार और प्रशासन के खिलाफ होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पुल के पास हालत बहुत खतरनाक हो चुकी है तथि कभी भी बहुत बड़ी आपदा या दुर्घटना घट सकती है।एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है सरकार और जिला प्रशाशन द्वारा कोई भी कदम उस राजमार्ग को सही करने के लिए नहीं उठाया गया है और न ही कोई दूसरा विकल्प खोजा गया है।कहा कि अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मार्ग को बार बार बंद कर दिया जा रहा है जिससे पूरे अल्मोड़ा,बागेश्वर, पिथौरागढ़ का सड़क संपर्क मार्ग बाधित हो गया है।इसके पश्चात सभी के द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार व जिलाधिकारी अल्मोड़ा को तहसीलदार सदर के माध्यम से दिया गया।आज धरने में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह,प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी,कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल,संयुक्त सचिव दिनेश मठपाल,नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा,नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, नगर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष कुनाल नयाल,उपसचिव अश्विनी नेगी, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष हरीश जोशी,सचिव पप्पू भाई,टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा,सचिव नीरज पवार,मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष वर्मा,ट्रक यूनियन के अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव और ललित जलाल,हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की,आर्यन संगठन के जिलाध्यक्ष उज्जवल जोशी,लोधिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष पूरन सिंह लटवाल, पूर्व दर्जामंत्री पूरन सिंह रौतेला,दीप जोशी जिला उपाध्यक्ष, किशन लाल जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कांग्रेस,सुनील कर्नाटक जिला मंत्री,अतुल पांडे जिला मंत्री,पवन साह जिला उपाध्यक्ष,धर्म सिंह बिष्ट,दीवान सिंह जलाल,अमर सिंह,धीरज सिंह, सोनू दुर्गापाल,विकास कुमार,मनोज कुमार वर्मा,फहीम खान,निशांत पांडे, योगेश रौतेला,पवन शाह,अशोक गोस्वामी,बलवंत राणा,कमल शाह, संजय अग्रवाल,संजीव गुप्ता,प्रतेस पांडे,रोबिन सिंह भंडारी,यशवंत सिंह पवार,राकेश चंद तिवारी,संतोष नाथ, मनोज गोस्वामी,राजू लटवाल,वैभव पांडे,विनोद सिंह,हरीश रावत,सूरज वाणी,मनोज मटेला,आनंद सिंह लटवाल,दीप जोशी,संदीप,रवि चौहान,राजू लटवाल,पुष्कर कनवाल, राकेश तिवारी,राजू जोशी,मनोज वर्मा, रवि सचदेवा आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

वनों को आग से बचाने हेतु बर्शिमी एवं चौसली में गोष्ठी आयोजित

अल्मोड़ा- बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने की पनुवानौला पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

अल्मोड़ा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोल्ज्यू संदेश यात्रा 19 तारीख को अल्मोड़ा में,भव्य और दिव्य होगा यात्रा का स्वरूप
Next Article सड़कों के सुधारीकरण की माँग को लेकर अधिशासी अभियंता से मिले भा0 ज0 पा0 कार्यकर्ता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वनों को आग से बचाने हेतु बर्शिमी एवं चौसली में गोष्ठी आयोजित
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
अल्मोड़ा- बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
जिलाधिकारी ने की पनुवानौला पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
अल्मोड़ा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 11, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?