By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: टैक्स वसूली के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को पालिका में शामिल करने की सरकार की मंशा का होगा व्यापक विरोध- बिट्टू कर्नाटक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > टैक्स वसूली के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को पालिका में शामिल करने की सरकार की मंशा का होगा व्यापक विरोध- बिट्टू कर्नाटक
अल्मोड़ाउत्तराखंड

टैक्स वसूली के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को पालिका में शामिल करने की सरकार की मंशा का होगा व्यापक विरोध- बिट्टू कर्नाटक

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published July 30, 2024
Share
5 Min Read
SHARE

कहा नगरपालिका अल्मोड़ा की सड़क, पैदल मार्ग, नालियां बदहाल

अल्मोड़ा- आज प्रेस को जारी एक बयान में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सरकार के द्वारा अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने की जो साजिश की जा रही है उस साजिश का वे कड़ा विरोध करते हैं,उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल कर भारी भरकम टैक्स वसूलने की जो राज्य सरकार साजिश कर रही है उसे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा । श्री कर्नाटक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मुश्किल से पंचायतें कार्य कर रही हैं ,गांव के विकास और सृढृढीकरण के लिए पंचायतों को मजबूत कर कार्य किये जा रहे हैं।ऐसे में नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल कर टैक्स के नाम पर भारी भरकम शुल्क ठोकने की सरकार की कवादत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल करने से पहले सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी, भौगोलिक परिस्थिति एवं धरातलीय परिस्थिति का गहनता से अध्ययन करना चाहिए, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को कागजों में नगर निगम में शामिल कर लेने से जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला।यदि सरकार जनता की भलाई चाहती है तो पहले धरातल पर ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को रास्तों,सड़कों, रात्रि में पथ प्रकाश व्यवस्था,सीवर लाईन,खेल मैदान,समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराए।इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की भोली भाली जनता से नगर निगम के नाम पर कर वसूलने की सोचें।श्री कर्नाटक ने कहा कि आज अल्मोड़ा नगर पालिका की स्थिति यह है कि पालिका के भीतर की सड़क, पैदल मार्ग बदहाल पड़े हैं,यहां तक कि सीढ़ीनुमा रास्ते भी आज चलने लायक नहीं रहे हैं।नगर की रानीधारा रोड पालिका की सड़क बदहाली का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।जब पालिका पिछले कई वर्षों में रानीधारा मार्ग की हालत ही नहीं सुधार पाई तो ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि अन्य नगर का क्या हाल होगा, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों को नगर पालिका में शामिल करने का कोई औचित्य ही नजर नहीं आता, उन्होंने कहा कि पूर्व में ग्राम सभा रैला पाली सहित कई गांवों को नगर पालिका में शामिल किया गया।आज पांच साल बाद रैला पाली सहित उन गांवों की स्थिति यह है कि न वहां सफाई हो पा रही है न पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था है।पहले सरकार को नगर पालिका क्षेत्र अल्मोड़ा की दशा सुधारना चाहिए और जब ऐसा लगे कि अल्मोड़ा नगर पालिका क्षेत्र की सड़क,पैदल मार्ग, नाले, नालियां,मार्ग किनारे की रेलिंग, सीढ़ियां आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई हैं, साथ ही नगर पालिका क्षेत्र अल्मोड़ा के प्रत्येक कोने में लोगों को प्रकाश की पूरी व्यवस्था मिल रही है उसके बाद सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की जनता का विश्वास प्राप्त कर उनकी सहमति के बाद ही नगर पालिका में शामिल करने की सोचे। श्री कर्नाटक ने कहा कि नगर के चीनाखान का आधा किलोमीटर का क्षेत्र आज भी ऐसा है जहां पर प्रकाश के नाम पर बिजली का एक बल्ब भी नहीं लगा है।इसके साथ ही एडम्स से गोपाल धारा मार्ग की स्थिति बेहद जर्जर है।उन्होंने कहा कि नगर पालिका सुविधा तो लोगों को नहीं दे पा रही हैं लेकिन सुविधा शुल्क के नाम पर भवन कर के रूप में भारी भरकम टैक्स लोगों से ले रही है, उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार की मंशा ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़े पैमाने पर टैक्सी वसूली की है। श्री कर्नाटक ने कहा कि किसी भी सूरत में ग्राम सभाओं को नगर पालिका में सम्मिलित करने की जो मनसा सरकार के मन में चल रही है उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसका व्यापक विरोध किया जाएगा।।

You Might Also Like

अल्मोड़ा में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को विधायक मनोज तिवारी का बड़ा कदम, जिलाधिकारी को सौंपे सुझाव

“प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प” – भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

अल्मोड़ा : नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा भारी, वाहन सीज, 40 हजार का कटा चालान

अल्मोड़ा में गूंजा विरोध : समिट में हंगामे को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस को घेरा

अल्मोड़ा : राज्य में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर कॉंग्रेस ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

TAGGED: almora, news, uttarakhand
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
Next Article नैनीताल बैंक ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को विधायक मनोज तिवारी का बड़ा कदम, जिलाधिकारी को सौंपे सुझाव
अल्मोड़ा उत्तराखंड March 28, 2026
“प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प” – भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 27, 2026
अल्मोड़ा : नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा भारी, वाहन सीज, 40 हजार का कटा चालान
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 26, 2026
अल्मोड़ा में गूंजा विरोध : समिट में हंगामे को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस को घेरा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 26, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?