अल्मोड़ा- पुलिस लाइन अल्मोड़ा में चल रही भर्ती प्रक्रिया में युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं तथा पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के लिए उत्सुक हैं।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी कराकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया को कराया जा रहा है ।
आज मंगलवार को शारीरिक दक्षता मानक परीक्षा का विवरण निम्नवत हैं-
1- कुल अभ्यर्थी जिनके द्वारा प्रतिभाग किया जाना था- 500
2- उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या – 333
3- अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या-167
4- सफल अभ्यर्थियों की संख्या- 221
5- असफल अभ्यर्थियों की संख्या-112
पुलिस लाईन अल्मोड़ा में उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 333 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
Leave a comment
Leave a comment

