अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सीओ यातायात, समस्त थाना प्रभारियों/यातायात निरीक्षक /इंटरसेप्टर प्रभारी/ सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान के तहत जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में सोमवार को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज बसेड़ी अल्मोड़ा में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकों व अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी व यातायात की शपथ दिलाई गई तथा छात्रों को नशे से दूर रहने व कोई गांव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया
इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के अंतर्गत थाना देघाट ने स्कूल में लगाई जागरुकता पाठशाला
Leave a comment
Leave a comment

