अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने की ओर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में रविवार को प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा अजेन्द्र प्रसाद व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान करबला तिराहे से 150 मीटर बेस तिराहे की तरफ मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह बिष्ट के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक व सिक्की खान के कब्जे से 1.14 किलोग्राम अफीम (1 किलो 14 ग्राम) बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, कोतवाली अल्मोड़ा में NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।
पूछताछ में प्रकाश में आया हैं कि अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट मूल रुप से लमगड़ा, अल्मोड़ा का रहने वाला हैं। अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट सिरौली, बरेली से स्मैक व अफीम लाकर छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बेचता था। अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट स्मैक वअफीम बेचने के लिये अभियुक्त सिक्की खान को अपने साथ लेकर आया था।
अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट के विरुद्ध जिला नैनीताल में एनडीपीएस एक्ट व अन्य में 03 मुकदमे पंजीकृत होना प्रकाश में आया हैं तथा दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता–
1- शुभम सिंह बिष्ट उम्र- 29 वर्ष पुत्र धरम सिंह बिष्ट हाल निवासी नैनी होटल आउट हॉउस कम्पाउण्ड माल रोड थाना मल्लीताल जिला नैनीताल
2- सिक्की खान उम्र 20 वर्ष पुत्र दिल्लन खान निवासी प्यास, थाना सिरोली जिला बरेली उत्तर-प्रदेश
अभियुक्तों के पास से 106 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत- 31,80,000 रुपये तथा 1.14 किलोग्राम अफीम जिसकी कीमत 1,14,000 रुपये आंकी गई है
कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम मे उ0नि0 संतोष तिवारी, कोतवाली अल्मोड़ा, हेड कानि0 कैलाश चन्द्र, कोतवाली अल्मोड़ा, कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा तथा कानि0 इन्द्र कुमार, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।
अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क चेकिंग से मिली कामयाबी 1.14 किलोग्राम अफीम व 106 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थों की 32 लाख से अधिक हैं कीमत
Leave a comment
Leave a comment

