By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: विज्ञान और अनुसंधान के सही प्रयोग से भारत का युवा स्वउद्मी बनेगा- ललित जोशी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > देहरादून > विज्ञान और अनुसंधान के सही प्रयोग से भारत का युवा स्वउद्मी बनेगा- ललित जोशी
उत्तराखंडदेहरादून

विज्ञान और अनुसंधान के सही प्रयोग से भारत का युवा स्वउद्मी बनेगा- ललित जोशी

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published February 29, 2024
Share
4 Min Read
SHARE

ज्ञान, विज्ञान एवं संस्कारवान युवा ही देश के रीढ़ की हड्डी है- ललित जोशी

देहरादून- प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी का दिन भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य मनाया जाता है। इस अवसर पर आज बुधवार 28 फरवरी 2024 को कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कुंआवाला देहरादून में उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान (य़ूसर्क) के सहयोग से एक दिवसीय भब्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला उद्योग केन्द्र देहरादून की जनरल मैनेजर अंजलि रावत नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में, यूसर्क के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० ओपी नौटियाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं संस्थान के चेयरमैन ललित जोशी तथा प्रबंध निदेशक संजय जोशी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
कार्यशाला में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न पोस्टर व मॉडयूल प्रस्तुत किए, वहीं शिक्षकों द्वारा विज्ञान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पर व्याख्य़ान प्रस्तुत किए। विज्ञान दिवस 2024 की थीम विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकें रखी गई है।
कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का अपने संस्थान में स्वागत सत्कार किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान किसी भी देश के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। इसे देश के डेवपमेंट के लिए रीढ़ की हड्डीर कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। वही यूसर्क के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० ओपी नौटियाल ने कहा कि विज्ञान ने कई तरह से समाज पर गहरा प्रभाव डाला है। सेहत से लेकर कृषि, संचार, तकनीक, अंतरिक्ष खोज जैसी कई नामुमकिन चीज़ें साइंस के जरिए ही तो मुमकिन हो पाई हैं। यह दिन हमारे बीच उभरते वैज्ञानिकों को प्रेरित करने और विज्ञान के क्षेत्र में हुए चमत्कारों को याद करने का दिन है।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में छआत्र-छात्राओं से विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा 28 फरवरी के दिन ‘रमन प्रभाव की खोज की थी उसी की याद में भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उनकी इस अद्भुत खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बाद में वह वैज्ञानिक क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने।
वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजलि रावत ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है और युवा पीढ़ी विज्ञान और अपने हुनर से स्वउद्यमी बन सकते है जिसके लिये राज्य सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कई लाभदायी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसका लाभ युवा पीढ़ी को अवश्य लेना चाहिये ताकि देश का युवा स्वाउद्यमी बन सके।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान (य़ूसर्क) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. नौटियाल, सीआईएमएस कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, संस्थान के प्रोफेसर डॉ. रंजीत कुमार सिंह, दीपिका विश्वास सहित 500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण

हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली

टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा

अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे

दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर करेंगे पत्रकार वार्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीवर लाइन का कार्य बना जनता के लिए जी का जंजाल
Next Article मरीजों की सेवा करना ही नर्सिंग स्टाफ़ की सबसे बड़ी मानवता है-ललित जोशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया भैंसवाड़ा फार्म का स्थलीय निरीक्षण
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 10, 2026
हवालबाग में वन विभाग एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
टूरिस्ट बनकर लगेज बैगों में 66 कि. ग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक- वैभव पांडे
अल्मोड़ा उत्तराखंड February 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?