अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैण उ0नि0 संजय जोशी द्वारा चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान एक पिकप चालक द्वारा माल वाहन में 17 सवारी बैठा कर चलाता हुआ पाया गया। सवारियों की जान जोखिम में डालने पर चालक के विरुद्घ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट का चालान की कार्यवाही करते हुए डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। सवारियों को अन्य वाहन से गन्तव्य को भेजा गया।
सवारियों की जान जोखिम डाल रहे चालक के विरुद्ध पुलिस ने की डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही
Leave a comment
Leave a comment

