अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस को वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में आज सोमवार को थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मासी उ0नि0 सचेन्द्र यादव द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मासी में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी देकर साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे समझाया।
इसके अतिरिक्त समान नागरिक सहिंता (UCC), नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियम, नवीन कानून, महिला एवं बाल अपराध, हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
अल्मोड़ा : पुलिस के थाना चौखुटिया ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मासी में लगाई जागरुकता पाठशाला
Leave a comment
Leave a comment

