अल्मोड़ा-अपर सचिव डॉ0 आशीष श्रीवास्तव ने कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट के साथ निर्माणाधीन कुलपति आवास एवं प्रशासनिक भवन स्थल पर जाकर निर्माण में लगे अधिकारियों को शीघ्र ही निर्माण पूरा करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक कार्य को पूरा कर लिया जाए और निर्माणाधीन कुलपति आवास एवं प्रशासनिक भवन का निर्माण शीघ्र किया जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ0 देवेंद्र सिंह बिष्ट ने इस संबंध में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र पोखरिया, डॉ0 ललित चंद्र जोशी रहे। निरीक्षण के उपरांत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय के संबंध में बैठक हुई जिसमें कुलसचिव डॉ0 देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट की उपस्थिति में अपर सचिव, उच्च शिक्षा, उत्तराखंड डॉ0 आशीष श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय की संरचना, शैक्षिक पदों, शिक्षणेत्तर पदों और कैंपस की संरचना की वृहद जानकारी दी। तदुपरांत पत्रकारों को बताया गया कि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया है। चारों परिसरों की संरचनात्मक स्थितियों, शैक्षिक पदों की स्थितियों आदि का ब्यौरा लिया गया है। शासन स्तर पर इस नवीन विश्वविद्यालय के कई प्रस्ताव आए हैं, जिनपर कार्य किया जा रहा है। शासन स्तर से विश्वविद्यालय के उन्नयन को लेकर पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस विश्वविद्यालय को देश को उत्कृष्ट विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में बेहतर संभावनाएं हैं। भविष्य में कई प्रयास सफल होते हुए दिखाई देंगे। कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट की सराहना करते हुए कहा कि शासन स्तर पर उनके द्वारा जो विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए चर्चा की गई है, उन प्रयासों से यह विश्वविद्यालय अपने बेहतर स्वरूप में दिखाई देगा।
अपर सचिव, उच्च शिक्षा, उत्तराखंड शासन डॉ श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास का निरीक्षण किया
You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -