अल्मोड़ा- देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा फौजदारी वाद स०-91/2024 धारा 287/338 IPC से सम्बन्धित वारन्टी महेश सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी ग्राम उदेयपुर देघाट अल्मोड़ा को आज दिनांक 03/12/2024 को ग्राम बलमरा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली देघाट पुलिस टीम में अपर उ०नि० गणेश राणा, हेड कानि० मनोज पाण्डे, कानि० उपेन्द्र यादव शामिल रहे।
अल्मोड़ा पुलिस ने 01 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment