अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा सुरमोली तिराहे करीब 02 कि0मी0 केलानी रोड पर स्विफ्ट डिजायर कार न- DL9CAD1959 में पीयूष चन्द्रा व मौ0 हुसैन के कब्जे से अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। कार को सीज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह गांजा सराईखेत इलाके से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे ऊंचे दामों बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
अभियुक्तों के पास से कुल 17.502 कि0ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत- 4,37,550 रुपये (चार लाख सैंतीस हजार पांच सौ पचास रुपये) आंकी गई है।
थाना देघाट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त, हे0कानि0 महेन्द्र कुमार, हे0कानि0 अमित यादव तथा कानि0 नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे।
कार में गांजा भरकर ले जा रहे 02 तस्करों को अल्मोड़ा पुलिस ने दबोचा, चार लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद
Leave a comment
Leave a comment

