अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अल्मोड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष चंदन बहुगुणा द्वारा मंडल सशक्तिकरण अभियान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दर्शन रावत मौजूद रहे। दर्शन रावत ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास उदय के बारे में अवगत कराया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा ने सरकार की एक साल की उपलब्धियां को एक साल बेमिसाल के तौर पर कार्यकर्ताओं के बीच रखा। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री पारस कांडपाल ने किया।कार्यक्रम में पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा,जिला महामंत्री प्रकाश सिंह बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी,जिला मंत्री राहुल जोशी, पीयूष कुमार, महेश बिष्ट ,मनन शाह, संजय भट्ट, गोलू शाह ,त्रिलोक सिंह रौतेला ,आशीष उपाध्याय ,तनय शाह, खजान पांडे, मोहित बिष्ट ,प्रेम डाला कोटी, रघुवीर कुमार ,आदित्य बिष्ट, तेजस बिष्ट ,रोशन बिष्ट आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विद्यालयों के परिसर में मेले,सेल,बाजार आदि का आयोजन हुआ तो अल्मोड़ा व्यापार मंडल करेगा विरोध
अनिश्चितकाल के लिए बाजार बन्द करने को होगा मजबूर- सुशील साह /अजय वर्मा अल्मोड़ा-आज प्रेस को जारी एक संयुक्त बयान...