लमगड़ा-आज जागेश्वर विधानसभा की ब्लॉक लमगड़ा कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया गया।ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत के नेतृत्व में हुए पुतला दहन कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऊपर लगातार अभद्र टिप्पणी की जा रही है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।कांग्रेस के जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के राज में लगातार बेटियों का उत्पीड़न हो रहा है।उत्तराखंड की देवभूमि में लगातार भाजपा नेताओं द्वारा सत्ता की हनक दिखायी जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत,कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल,कपिल बहुगुणा,दीपक मलाड़ा,पान सिंह बोरा,राजेंद्र बिलवाल,मोहन नगरकोटी,हरीश गहतोड़ी,अमर सिंह बोरा,सुंदर सिंह,हरीश बिष्ट,पान सिंह सतपाल,हिमांशु नगरकोटी,गोपाल बनौली,रोशन सिंह गोस्वामी,मुकेश पांडे,गोविंद बिष्ट,राजेंद्र सिंह कपकोटी,पूजा रावत,संगीता राणा, निर्मला बिष्ट,नेहा बिष्ट,हिमानी बिष्ट, अंजलि फर्तयाल,तनुज पांडे,प्रिया राणा,दया राणा,अनीता राणा,पुष्पा देवी,पुष्प राम,पंकज सिंह बिष्ट,राम सिंह,गोविंद सिंह,नारायण नाम, जीतराम,माधवी देवी,पुष्पा आर्य, गोपाल आर्य,चंदन सिंह,देवराम,प्रेम मालाड़ा,हरीश राम,पूरन सिंह तुलेड़ी, प्रकाश सिंह मेर,सुंदर राम,पान सिंह बोरा,गोपाल राम,नारायण राम, तिलोक राम सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय में हुई हैप्पीनेस लैब की स्थापना
अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान में शिक्षक,विद्यार्थियों,कर्मचारियों के साथ समाज के...