अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ अल्मोड़ा बाजार का भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों एवं जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि दीपावली हर्षोल्लास का त्यौहार है और उनकी ईश्वर से यह प्रार्थना है कि यह दीपावली सभी के लिए खुशियों का संदेश लेकर आए। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि दीपावली त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रतीक है और हम सभी लोग इसे मिलजुल कर बेहद सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने भी सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।बाजार भ्रमण कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी,जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,आनन्द सिंह बगड़वाल, पूर्व दर्जामंत्री पूरन सिंह रौतेला,नगर महामंत्री वैभव पाण्डेय,पूर्व दर्जामंत्री केवल सती, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, मनोज वर्मा, विपुल कार्की,तारू तिवारी,शरद साह, अरविंद रौतेला, गोविंद मेहरा सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।
विधायक मनोज तिवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार भ्रमण कर दी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -