By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी का आर्य कन्या इन्टर कालेज अल्मोड़ा में हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी का आर्य कन्या इन्टर कालेज अल्मोड़ा में हुआ आयोजन
अल्मोड़ाउत्तराखंड

जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी का आर्य कन्या इन्टर कालेज अल्मोड़ा में हुआ आयोजन

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published August 28, 2023
Share
5 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा-राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड एवं जिला परियेाजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में आज जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन आर्य कन्या इन्टर कालेज अल्मोड़ा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्यां आर्य कन्या इन्टर कालेज पी एल शाह एवं अध्यक्ष,आर्य कन्या इका अल्मोड़ा एवं पूर्व राज्य दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक प्रबन्धक आर्य कन्या इका अल्मोड़ा हेम जोशी अतिथि के रुप में उपस्थित थे।बिट्टू कर्नाटक द्वारा प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए इस वर्ष संगोष्ठी के विषय श्री अन्न- एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार पर अपने विचार व्यक्त किए एवं बाल वैज्ञानिकों का आह्वाहन करते हुये कहा कि यह एक पौष्टिक अनाज भी है जिसमें फाइबर एवं आवश्यक खनिजों की उच्चतम मात्रा पाई जाती है। इन कारणों से श्री अन्न (मिलेट्स) आने वाले वर्षों में एक महत्वपूर्ण खाद्य फसल बना रहेगा। उन्हें अपने अन्दर वैज्ञानिक सोच विकसित करें।श्री अन्न- एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार के संबंध में छात्र/छात्राओं को जानकारियां प्रदान की। उनके द्वारा बाल वैज्ञानिकों का आह्वाहन किया कि समाज में फैली कुरुतियों को मिटाने हेतु समाज में जागरुकता अभियान चलये तथा विज्ञान से संबंधित छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच विकसित करें। प्रधानाचार्यां पी एल शाह द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि भारत श्री अन्न (मिलेट्स) के प्रमुख उत्पादकों एवं आपूर्तिकर्ताओं में से एक है और अखिल देश में कई श्री अन्न (मिलेट्स) स्रोत बिंदु स्थित हैं। भारत में मुख्य श्री अन्न (मिलेट्स) उगाने वाले राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश हैं, इन राज्यों में बड़ी संख्या में श्री अन्न (मिलेट्स) किसान हैं जो घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए अनाज उगाते हैं। भारत को औद्योगिक क्षेत्र में आगे ले जाने हेतु भविष्य में ये बाल वैज्ञानिक अग्रणीय कार्य कर सकते है।

जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर द्वारा बताया गया कि भारत श्री अन्न (मिलेट्स) के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है और भारतीय किसान सूखा प्रतिरोधी फसल के रूप में इसकी खेती तेजी से कर रहे हैं। भारत सरकार भी अपने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के भाग के रूप में श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। इन कारकों के परिणामस्वरूप, भारत में आने वाले वर्षों में श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन में वृद्धि जारी रहने की आशा की गई है। उन्होने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन रा0बा0इ0का0 गौचर (चमोली) में दिनांक 08.09.2023 को आयोजित किया जा रहा है। डॉ0 भुवन पाण्डेय, जिला संदर्भ व्यक्ति विज्ञान ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत की ‘मिलेट क्रांति’ मोटे अनाजों के स्वास्थ्य संबंधी और पर्यावरणीय लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता के साथ-साथ पारंपरिक कृषि अभ्यासों को पुनर्जीवित करने तथा छोटे पैमाने के किसानों को समर्थन देने के प्रयासों से प्रेरित है। इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार और सतत कृषि को बढ़ावा देने की देश की दोहरी चुनौतियों के समाधान के रूप में देखा जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कुल 22 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में कु0 वर्णी, कक्षा 10, एडम्स गर्ल्स इ0क0 अल्मोड़ा प्रथम, दिवस जोशी, कक्षा 9, रा0इ0का0 पटलगांव द्वितीय एवं कु0 गीता सुप्याल, कक्षा 10, रा0बा0इ0का0 बाडे़छीना द्वारा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में डॉ0 कपिल नयाल, डॉ0 प्रभाकर जोशी एवं पंकज जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभायी। लिखित परीक्षा के निर्णायक के रुप में डॉ0 दीप जोशी, डॉ0 भुवन पाण्डे, सवित जनोटी ने भूमिका निभायी। समस्त प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।इस संगोष्ठी में नीतू सूद, प्रदीप सिंह बिष्ट, धीरज कुमार, कुन्दन कनवाल, नवीन चन्द्र उपाध्याय, जीवन लाल शासह, कल्पना जोशी,निधी बिष्ट, अलेखा शाह, लक्ष्मी जोशी, भावना तिवारी तथा मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिकायें, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक थे। समस्त कार्यक्रमों का संचालन डॉ0 भुवन पाण्डेय, प्रवक्ता डायट अल्मोड़ा तथा जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

You Might Also Like

अल्मोड़ा क्वारब मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण नव निर्मित क्वारव पुल निर्माण के दौरान की गई घोर लापरवाही- परितोष जोशी

अल्मोड़ा : अरोमा ऑटोमोबाइल्स के सामने वर्षों से बंद कलमठ को खोलने की कवायद तेज, पार्षदों की पहल पर प्रशासन सक्रिय

भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस पर कटाक्ष,बोले करोड़ों रूपया स्वीकृत होकर क्वारब डेंजर जोन के सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ होने के बाद भी कांग्रेस का प्रस्तावित जिलाधिकारी कार्यालय घेराव कार्यक्रम हास्यास्पद

क्वारब डेंजर जोन के स्थायी समाधान को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर, तीव्र गति से हो रहा कार्य – केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा

अल्मोड़ा : जिला कॉंग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित, 22 मई को जिलाधिकारी कार्यालय घेराव को लेकर आयोजित हुई बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा बागेश्वर की वार्षिक निकाय की बैठक संपन्न
Next Article रक्षाबंधन पर गुरुवार को बन्द रहेगा अल्मोड़ा बाजार-सुशील साह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा क्वारब मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण नव निर्मित क्वारव पुल निर्माण के दौरान की गई घोर लापरवाही- परितोष जोशी
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 18, 2025
अल्मोड़ा : अरोमा ऑटोमोबाइल्स के सामने वर्षों से बंद कलमठ को खोलने की कवायद तेज, पार्षदों की पहल पर प्रशासन सक्रिय
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 18, 2025
भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस पर कटाक्ष,बोले करोड़ों रूपया स्वीकृत होकर क्वारब डेंजर जोन के सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ होने के बाद भी कांग्रेस का प्रस्तावित जिलाधिकारी कार्यालय घेराव कार्यक्रम हास्यास्पद
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 17, 2025
क्वारब डेंजर जोन के स्थायी समाधान को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर, तीव्र गति से हो रहा कार्य – केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?