अल्मोड़ा- पहाड़ों पर सूखती नदियों, सूखते जल स्रोत, घटते भू जलस्तर एवं गिरती जल गुणवत्ता पर ,ग्रीन हिल्स ट्रस्ट’ एवं गंगा सुरक्षा समिति द्वारा एक विमर्श गोष्ठी ‘वारि विमर्श: जल पर चर्चा’ डा. वसुधा पन्त के संरक्षण में आयोजित की जा रही है। प्रस्तुत गोष्ठी सन २०२३ में संपन्न करायी गई राष्ट्र स्तरीय ‘पर्यावरणीय जल यात्रा’ के निरंतर उपक्रम के रूप में दिनांक 27 मार्च गुरूवार को प्रातः 11.30 बजे से होटल शिखर के सभागार में आयोजित की जा रही हैl कार्यक्रम में स्वाल नदी यात्रा के उपरांत आयोजित ‘ स्वाल नदी पर वैज्ञानिक शोध एवं इसके अध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं को दर्शाती एक पुस्तक “ स्वाल: अ स्प्रिचुअल वॉयेज : अ सोलफुल एंड साइंटिफिक इंटरवेंशन इन रिवर्स रेजुविनेशन” नाम से प्रकाशित होने वाली आगामी पुस्तक के मुख्य पृष्ठ का भी अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय वर्मा, महापौर अल्मोड़ा रहेंगे। अल्मोड़ा एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर जे. एस. रावत एवं डा. जी. सी.एस. नेगी वैज्ञानिक, मानस खंड एवं अन्य पर्यावरणविद भी उपस्थित रहेंगे। जल संकट से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषय की गोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए एवं अपने सुझाव देने के लिए अल्मोड़ा के सम्मानित नागरिक आमंत्रित हैं।
ग्रीन हिल्स ट्रस्ट एवं गंगा सुरक्षा समिति द्वारा गोष्ठी “वारि विमर्श: जल पर चर्चा” का गुरुवार को होगा आयोजन
You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -

