By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मंडल के बैनर तले जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, कहा अल्मोड़ा नगर में बाहरी व्यापारियों की नहीं लगने दी जाएंगी फड़ वाली दुकानें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मंडल के बैनर तले जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, कहा अल्मोड़ा नगर में बाहरी व्यापारियों की नहीं लगने दी जाएंगी फड़ वाली दुकानें
अल्मोड़ाउत्तराखंड

सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मंडल के बैनर तले जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, कहा अल्मोड़ा नगर में बाहरी व्यापारियों की नहीं लगने दी जाएंगी फड़ वाली दुकानें

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published October 21, 2024
Share
4 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा-नगर में बाहरी व्यापारियों द्वारा चलाए जा रहे फड़ व स्टालों पर व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है।बाहरी व्यापारियों द्वारा नगर में चलाए जा रहे फड़ों के विरोध में लामबंद होकर सोमवार को बाजार में सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मंडल के बैनर तले जुलूस निकाला और नंदादेवी पहुंचे।जहाँ बाहर से आए व्यापारियों के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी धरने पर बैठ गए।इस दौरान प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी।कहा कि बाहरी व्यापारियों की वजह से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और स्थानीय व्यापारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है।सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा एवं नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारी व नगर के सभी व्यापारी रघुनाथ मंदिर में एकत्रित हुए।यहां से सभी व्यापारियों का जुलूस विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर तक पहुंचा।विरोध स्थल में जाकर एक मत होकर पूरे बाजार में लगे फड़ों का विरोध किया गया और शीघ्र हटाने के लिए कहा गया।व्यापारियों का कहना था कि यहाँ फड़ लगा रहे दुकानदार माहौल ख़राब कर रहे हैं तथा महिलाओं से दुर्व्यवहार कर रहे हैं।फड़ हटाने की मांग पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की तीखी नोक झोंक हुई जिसमें व्यापार मंडल फड़ को हटाने के लिए अड़ा रहा। माहौल खराब होता देख थानाध्यक्ष जगदीश देऊपा ने दोनों पक्षों के मध्य मामला सुलझाने को लेकर मध्यस्थता की।व्यापारियों के उग्र रवैये को देखकर चार पांच दिन में सारे फड़ हटाने पर सहमति बनी और भविष्य में इस जमीन पर बाजार नहीं लगाने की बात कही गयी जिस पर व्यापारी शांत हुए।व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा बाजार के समस्त व्यापारियों को बाहरी व्यापारियों को फड़ लगाने के लिए जगह ना देने का निवेदन किया और नगर पालिका और जिला प्रशासन को स्थानीय रजिस्टर्ड व्यापारी के अलावा समस्त बाहरी फड़ व्यापारियों को हटाने की मांग की। कहा कि अगर मांगे पूरी ना हुई तो नगर व्यापार मंडल व जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका व प्रशासन की होगी। व्यापार मंडल ने सभी दुकानदारों से निवेदन किया कि लाला बाजार को बिहारी बाजार बनने से रोकने के लिए आवश्यक है कि इनको दुकान के आगे जगह उपलब्ध ना कराएं। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि व्यापारी पहले ही आनलाईन की मार झेल रहा है।कोरोना काल के बाद से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।ऐसे में यदि बाहरी व्यापारी नगर क्षेत्र में फड़/सेल बाजार लगाएंगे तो स्थानीय व्यापारियों की कमर टूटना तय है।सुशील साह ने कहा कि किसी भी स्थिति में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितों की सुरक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा।विरोध प्रदर्शन एवं जुलूस में जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह कनवाल, विजय भट्ट, पवन साह, जिला मंत्री अतुल पांडे, ललित मिश्रा, अशोक गोस्वामी, नरेंद्र कुमार(विक्की), ज्योति कपूर, दीप लाल साह, हेमंत रावत, महामंत्री वकुल साह, नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी व नरेंद्र लाल साह, कोषाध्यक्ष कुणाल नयाल, उपसचिव अश्विनी नेगी, आशीष भारती, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, अमित साह(मोनू), जगत भट्ट, राहुल वोहरा, अंकुर वोहरा, चंदन बहुगुणा, मोहम्मद बिलाल, वसीम खान, मोहम्मद आमिर, सलमान अंसारी, यासर, अभिषेक रावत, प्रमोद कुमार, कमल साह, पंकज कांडपाल, पंकज बिष्ट, सूरज वाणी, ईशु गोस्वामी, दिनेश पांडे, भुवन वर्मा, हर्ष साह, विवेक वर्मा, दीपक वर्मा, सागर रावत, नमन बिष्ट, भास्कर तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

अल्मोड़ा क्वारब मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण नव निर्मित क्वारव पुल निर्माण के दौरान की गई घोर लापरवाही- परितोष जोशी

अल्मोड़ा : अरोमा ऑटोमोबाइल्स के सामने वर्षों से बंद कलमठ को खोलने की कवायद तेज, पार्षदों की पहल पर प्रशासन सक्रिय

भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस पर कटाक्ष,बोले करोड़ों रूपया स्वीकृत होकर क्वारब डेंजर जोन के सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ होने के बाद भी कांग्रेस का प्रस्तावित जिलाधिकारी कार्यालय घेराव कार्यक्रम हास्यास्पद

क्वारब डेंजर जोन के स्थायी समाधान को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर, तीव्र गति से हो रहा कार्य – केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा

अल्मोड़ा : जिला कॉंग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित, 22 मई को जिलाधिकारी कार्यालय घेराव को लेकर आयोजित हुई बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अल्मोड़ा पुलिस ने भतरौजखान तथा भौनखाल में लगायी जागरुकता चौपाल
Next Article अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव नेब्युला का हुआ आगाज़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा क्वारब मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण नव निर्मित क्वारव पुल निर्माण के दौरान की गई घोर लापरवाही- परितोष जोशी
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 18, 2025
अल्मोड़ा : अरोमा ऑटोमोबाइल्स के सामने वर्षों से बंद कलमठ को खोलने की कवायद तेज, पार्षदों की पहल पर प्रशासन सक्रिय
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 18, 2025
भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस पर कटाक्ष,बोले करोड़ों रूपया स्वीकृत होकर क्वारब डेंजर जोन के सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ होने के बाद भी कांग्रेस का प्रस्तावित जिलाधिकारी कार्यालय घेराव कार्यक्रम हास्यास्पद
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 17, 2025
क्वारब डेंजर जोन के स्थायी समाधान को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर, तीव्र गति से हो रहा कार्य – केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?