By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक की चेतावनी के बाद जागा सिंचाई विभाग, मार्ग सुधारीकरण का कार्य किया प्रारम्भ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक की चेतावनी के बाद जागा सिंचाई विभाग, मार्ग सुधारीकरण का कार्य किया प्रारम्भ
अल्मोड़ाउत्तराखंड

पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक की चेतावनी के बाद जागा सिंचाई विभाग, मार्ग सुधारीकरण का कार्य किया प्रारम्भ

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published April 28, 2024
Share
4 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा- जाखनदेवी से आईएसबीटी के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला पैदल मार्ग नाला निर्माण ना हो पाने के कारण लम्बे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा था जिस कारण क्षेत्रवासियों को झाड़ियों में से होकर आवागमन करना पड़ रहा था और स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त था। जनहित में शुक्रवार को मौके पर पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अविलम्ब मार्ग सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी विभाग के अधिकारियों को दी थी जिसके बाद विभाग हरकत में आया और आज से मार्ग सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ हुआ।विदित हो कि सिचाई विभाग कार्यदाई संस्था के द्वारा लगभग एक साल से नगर में लगभग बीस करोड़ की धनराशि से नालों का निर्माण होना है,किन्तु एक साल होने को है लेकिन नालों का निर्माण कार्य बीस प्रतिशत भी नहीं हो पाया है।स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दिये जाने पर शुक्रवार को मौके पर पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने स्थल से ही सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता,अवर अभियंता एवं सहायक अभियन्ता से इस संबंध में वार्ता की और अविलम्ब मार्ग सुधारीकरण कार्य को प्रारम्भ कर एक सप्ताह के भीतर रास्ता दुरूस्त करने की बात कही।श्री कर्नाटक ने कहा था कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए इस मार्ग को तत्काल दुरुस्त किया जाए क्योंकि जाखनदेवी से आईएसबीटी तक का यही मुख्य पैदल मार्ग है एवं जाखनदेवी,तल्ला चौसार,मल्ला चौसार एवं आईएसबीटी की जनता इसी पैदल मार्ग पर निर्भर है।श्री कर्नाटक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कहा कि बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि अल्मोड़ा के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए डेढ़ साल पहले लगभग बीस करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा अवमुक्त की गयी थी।एक साल पहले टेन्डर लगने के बाद एवं टेन्डर का समय एक साल होने के बाबजूद भी तय समय में सम्बन्धित विभाग एवं निर्माण एजेंसी इन कार्यों को पूरा नहीं कर पाई जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता भुगत रही है। बिट्टू कर्नाटक की चेतावनी के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी हरकत में आये और को उक्त मार्ग में आज सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया। कर्नाटक ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि जनता विभागों की लापरवाही से झाड़ियों एवं क्षतिग्रस्त नाले के ऊपर से गुजरने पर मजबूर है एवं विभाग मौन बनकर बैठा हुआ है।आज पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने सामने रास्ते के सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ करवाया।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यदि 4 जून तक नगर के सभी नालों का निर्माण कार्य विभाग द्वारा प्रारंभ नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ आन्दोलनात्मक रूख अपनाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि बरसात में ड्रेनेज निकासी ना होने से जनता को कितना नुकसान होता है शायद ये विभाग के संज्ञान में नहीं है। कार्य प्रारम्भ होने पर स्थानीय लोगों ने बिट्टू कर्नाटक का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री कर्नाटक के साथ सहायक अभियंता मनीष कुमार,अवर अभियंता विशाखा पन्त,भुवन चंद पांडे,सुभाष पांडे,मदन राम,जगदीश पांडे,हयात सिंह बिष्ट,देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी,रमेश जोशी,नवीन कुमार, प्रकाश सिंह आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अल्मोड़ा क्वारब मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण नव निर्मित क्वारव पुल निर्माण के दौरान की गई घोर लापरवाही- परितोष जोशी

अल्मोड़ा : अरोमा ऑटोमोबाइल्स के सामने वर्षों से बंद कलमठ को खोलने की कवायद तेज, पार्षदों की पहल पर प्रशासन सक्रिय

भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस पर कटाक्ष,बोले करोड़ों रूपया स्वीकृत होकर क्वारब डेंजर जोन के सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ होने के बाद भी कांग्रेस का प्रस्तावित जिलाधिकारी कार्यालय घेराव कार्यक्रम हास्यास्पद

क्वारब डेंजर जोन के स्थायी समाधान को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर, तीव्र गति से हो रहा कार्य – केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा

अल्मोड़ा : जिला कॉंग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित, 22 मई को जिलाधिकारी कार्यालय घेराव को लेकर आयोजित हुई बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अल्मोड़ा नगर में शराब की दुकानों की संख्या में इजाफा होने के बाबजूद मौन बनी हैं भाजपा सरकार- वैभव पांडे
Next Article बढ़ रही जंगलों की आग, आग बुझाने में वन विभाग का श्रमिक घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा क्वारब मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण नव निर्मित क्वारव पुल निर्माण के दौरान की गई घोर लापरवाही- परितोष जोशी
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 18, 2025
अल्मोड़ा : अरोमा ऑटोमोबाइल्स के सामने वर्षों से बंद कलमठ को खोलने की कवायद तेज, पार्षदों की पहल पर प्रशासन सक्रिय
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 18, 2025
भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस पर कटाक्ष,बोले करोड़ों रूपया स्वीकृत होकर क्वारब डेंजर जोन के सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ होने के बाद भी कांग्रेस का प्रस्तावित जिलाधिकारी कार्यालय घेराव कार्यक्रम हास्यास्पद
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 17, 2025
क्वारब डेंजर जोन के स्थायी समाधान को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर, तीव्र गति से हो रहा कार्य – केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा
अल्मोड़ा उत्तराखंड May 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?