By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भेजा केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन,अतिक्रमण के नाम पर अल्मोड़ा की जनता का उत्पीड़न होने पर दी वृहद आन्दोलन की चेतावनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भेजा केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन,अतिक्रमण के नाम पर अल्मोड़ा की जनता का उत्पीड़न होने पर दी वृहद आन्दोलन की चेतावनी
अल्मोड़ाउत्तराखंड

पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भेजा केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन,अतिक्रमण के नाम पर अल्मोड़ा की जनता का उत्पीड़न होने पर दी वृहद आन्दोलन की चेतावनी

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published August 26, 2023
Share
5 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा-पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज नितिन गडकरी केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री, भारत सरकार नयी दिल्ली को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक नगर अल्मोडा में राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच.87 एक्सटेंशन में क्वारब- कोसी (जो चौंसली से कोसी तक निर्मित है) तथा अपर पाण्डेखोला-धार की‌ तूनी-शैल-एन.डी. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 A एक्सटेंशन को शहर से बाहर पृथक से बाईपास बनाया जाए।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि उपर्युक्त विषयक के संदर्भ में मेरे द्वारा पूर्व में अनेकों बार आपकी सेवा में ज्ञापन प्रेषित कर इस प्रकरण को संज्ञान में लाया गया था कि पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड के कुमांऊ क्षेत्र के प्राचीन ऐतिहासिक नगर अल्मोडा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 ( पूर्व एन. एच. संख्या – 87 ) के अन्तर्गत क्वारब- अल्मोडा – कोसी का चौडीकरण प्रस्तावित है।लोअर माल बनने से पूर्व ही आम नागरिकों ने अपने जीवन की समस्त पूंजी लगाकर अपना मकान बनाया तथा रोजी-रोटी के लिये छोटी दुकान खोलकर व्यवसाय करने लगे। अब राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत सड़क के चौड़ीकरण से ये भवन स्वामी भयभीत हैं जहां उन्हें मकान के टूटने का खतरा है वहीं व्यवसाय से चल रही रोजी-रोटी छिनने की आंशका है।स्थानीय नागरिकों का उत्पीडन न हो इसके लिये एक प्रतिनिधि मण्डल हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के नेतृत्व में जिसमें महेन्द्र सिंह महरा सांसद राज्यसभा,प्रदीप टम्टा सांसद राज्यसभा एवं स्वयं मैंने भी आपसे वार्तालाप कर इस समस्या का तत्काल निदान किये जाने का अनुरोध किया था।यह वार्ता बेहद सकारात्मक रही और आप द्वारा प्रतिनिधि मण्डल को पूर्ण आश्वासन दिया गया कि उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग को जनहित में अल्मोड़ा नगर से न लाकर बाईपास के रूप में चौंसली से कोसी बनाया जायेगा।आपसे हुई सकारात्मक वार्ता के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लि.मंत्रालय के प्रतिनिधियों व सलाहकारों ने भी चौंसली- कोसी सड़क का निरीक्षण किया।जिसे इन अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास हेतु उचित पाया गया।आपको यह भी अवगत कराना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 ए के अन्तर्गत अपर पाण्डेखोला- मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय-धारकीतूनी-शैल-एन. टी. डी. सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है।
उपरोक्त परिपेक्ष्य में स्थानीय नागरिकों की जनभावनाओं को देखते हुये आपसे पुनः अनुरोध है कि वर्तमान समय में क्वारव – कोसी मोटर मार्ग जो चोंसली से कोसी तक प्रस्तावित है को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 का बाईपास घोषित करते हुये डबल लेन में परिवर्तित किये जाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 “ए” के अन्तर्गत अपर पाण्डेखोला मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय धार की तूनी -शैल-एन.टी.डी. से न लाकर शहर से बाहर जाने हेतु पृथक से बाईपास बनाये जाने के आदेश तत्काल निर्गत करने की कृपा करें।जिससे स्थानीय निवासियों के पूर्व निर्मित मकानों को क्षति न पहुंचे और पूर्ववत् छोटे-छोटे व्यवसाय से अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।साथ ही उक्त क्षेत्र में पलायन एवं आम नागरिकों के घरों व व्यवसाय को बचाया जा सके।कहा कि आपके संज्ञान में लाना है कि विगत तीन दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा अल्मोडा विधानसभा में अनेकों क्षेत्रों जैसे लोधिया,होली ऐंजिल,खत्याडी आदि स्थानों में नाप-जोप कर अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को नोटिस देकर 24 घंटे में स्थान खाली करने के निर्देश देकर उनका उत्पीड़न किये जाने का प्रयास किया गया।व्यापारियों द्वारा इसका पुरजोर विरोध करते हुये उग्र आन्दोलन किया गया जिसे देखते हुये स्थानीय प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया।ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि उक्त मार्गो में होने वाले चौडीकरण से पूर्व बाईपास का प्रावधान कर अल्मोडा विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को राहत प्रदान करने की कृपा करेंगे।जिससे अल्मोडा नगर एवं उसके आस-पास के लोगों को तत्काल प्रभाव से राहत मिल सके।स्थानीय नागरिकों,व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्णय लिया गया है कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि पुनः इस प्रकार की कार्यवाही की गयी तो उग्र आन्दोलन,आमरण अनशन (भूख हडताल) चक्का जाम जैसा कदम उठाने को बाध्य होना पडेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन व केन्द्र सरकार की होगी।

You Might Also Like

What Running A Website Taught Me About My Physical Shop

अल्मोड़ा में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को विधायक मनोज तिवारी का बड़ा कदम, जिलाधिकारी को सौंपे सुझाव

“प्रशिक्षण से सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प” – भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

अल्मोड़ा : नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा भारी, वाहन सीज, 40 हजार का कटा चालान

अल्मोड़ा में गूंजा विरोध : समिट में हंगामे को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस को घेरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत स्वाभिमान उत्तराखंड राज्य प्रभारी भास्कर ओली पहुंचे अल्मोड़ा
Next Article आर्यन छात्र संगठन की फ्रेशर्स एवं फ़ैयरवेल पार्टी में एक हजार से अधिक संख्या में उपस्थित रहे छात्र,पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के ओजस्वी भाषणों से उत्साहित नजर आये युवा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

10 Better Online casinos Real cash United states of america September 2026
Uncategorized September 21, 2026
Informovaný osm set bonusů v kasinu v roce 2023: Udělejte to ještě dnes!
Uncategorized September 21, 2026
An educated $5 Deposit Bonuses in america Minimal Put
Uncategorized September 21, 2026
10 Greatest Casino Applications in the Southern area Africa: Complete 2026 Publication
Uncategorized September 21, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?