अल्मोड़ा-आज यूथ कांग्रेस अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने प्रैस वार्ता कर इंदिरा फैलोशिप कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सफल कदम बताया।उन्होंने कहा है कि एक वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुवात की गई थी। विगत एक वर्ष से देश भर में इंदिरा फैलोशिप कार्यक्रम द्वारा कांग्रेस पार्टी ने शक्ति अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया है।उत्तराखंड में अप्रैल 2024 से शक्ति अभियान की शुरूवित की गई है।इस दौरान पूरे उत्तराखंड में महिला नेतृत्व को कार्यक्रम से जोड़ने का काम किया गया।उत्तराखंड हमेशा से महिला नेतृत्व की भूमि रही है तीलू रौतेली, गौरा देवी,शरला बहन,विमला बहुगुणा,इंदिरा हृदयेश समेत हजारों महिलाओं ने ग्रामीण स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नेतृत्व किया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता इसका जीवंत उदाहरण है।हंसा धनाबी और बेलमती चौहान राज्य आंदोलन का नेतृत्व करते हुए शहीद हुई।जननेता राहुल गांधी ने 29 सितंबर को शक्ति अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम की उपलब्धियों को सार्वजनिक किया है जिसकी सूचना सभी तक पंहुचा दी गई है। उन्होंने कहा कि शक्ति अभियान राष्ट्रीय कांग्रेस,भारतीय युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस का सामूहिक प्रयास है।इस अभियान का लक्ष्य है कि पंचायत, नगर निकाय से लेकर विधानसभा तथा लोकसभा के चुनावों में नेतृत्वशील महिलाओं को आगे लाया जाए।कहा कि शक्ति अभियान उत्तराखंड मे प्रत्येक विकास खंड पर एक इंदिरा प्रिय दर्शनी फैलो को तैयार करेगा।प्रत्येक फैलो 50 शक्ति क्लब का गठन करेंगी। प्रत्येक शक्ति क्लब में कम से कम 5 सदस्य होगें।शक्ति क्लब की अध्यक्षा कार्यक्रम की रीड़ होगी।यह शक्ति क्लब अपने अपने वार्ड में ग्राम पंचायत में महिलाओं के मुद्दे,विकास के सवाल,भ्रष्टाचार के सवाल,महिला हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेंगे।इन शक्ति क्लबों की समता निर्माण के लिए समय समय पर प्रशिक्षण-भ्रमण तथा समता निमार्ण का काम किया जाएगा।इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस सहित कुशल प्रशिक्षकों की टीम प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही है।
बताया कि उत्तराखंड में अभी तक 11 फैलोज चयनित हुए है।ऊधमसिहनगर,नैनीताल,बागेश्वर अल्मोड़ा,चमोली,रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ एवं चंपावत।चयनित फैलोज ने 62 शक्ति कल्बों का गठन कर दिया है,जिनका एक कैम्प जून 2024 में हल्द्वानी में आयोजित किया गया है।आगामी 3 माह में शक्ति अभियान उत्तराखंड में 21 संगठनिक जिलों तथा नगर महानगर इकाईयों में बूथ कैंप का आयोजन किया जाएगा।
बताया कि विधानसभा चुनाव 2027 से पूर्व शक्ति अभियान को संपूर्ण प्रदेश मे संगठित कर दिया जाएगा। प्रैसवार्ता में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार,जिला संयोजक इंद्रा फेलोशिप किरण आर्या,नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी,जिला उपाध्यक्ष इसरार अहमद,जिला सचिव अंकित चंद्र,जिला उपाध्यक्ष नीमा आर्या आदि उपस्थित रहे।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक ने की प्रैस वार्ता,इंदिरा फैलोशिप कार्यक्रम को बताया महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

Leave a comment
Leave a comment