अल्मोड़ा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में बुधवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या – 117/2024 धारा 498ए/323/504 भादवि व ¾ दहेज अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त पुष्कर राम पुत्र फकीर राम निवासी ग्राम हनेड़ी रा0उ0नि0 क्षेत्र मछौड़ तह0 सल्ट जनपद अल्मोड़ा व फौजदारी वाद संख्या -43/2022 धारा 498ए/323/504 भादवि व ¾ दहेज अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त दीपिका पत्नी पुष्कर राम निवासी खुरेड़ी भिकियासैण जनपद अल्मोड़ा को बाद सुरागरसी पतारसी कर दबिश देकर दिल्ली से गिरफ्तार कर दोनों वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।
थाना भतरौजखान पुलिस टीम में उ0नि0 संजय जोशी, हेड कानि0 महेन्द्र सिंह शामिल रहे।
अल्मोड़ा पुलिस ने 2 वारंटियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Leave a comment
Leave a comment