अल्मोड़ा- दिनांक 16.04.2025 को पीड़िता द्वारा थाना दन्या में तहरीर दी गयी कि अभियुक्त बालम सिंह द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसमें थाना दन्या में एफआईआर पंजीकृत की गयी।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए संलिप्त आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त आरोपित बालम सिंह उम्र-29 वर्ष पुत्र जशौद सिंह निवासी मल्ला गैराड़ पो0 झांकरसैम, दन्या जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
दन्या पुलिस टीम में म0उ0नि0 बीना कौर तथा
कानि0 योगेश जोशी शामिल रहे।
अल्मोड़ा : पुलिस के थाना दन्या टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a comment
Leave a comment