अल्मोड़ा -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान चापड़ बैण्ड से करीब 200मी0 ग्राम-अमोग को जाने वाले सीसी मार्ग मोड़ के पास कार आल्टो स0 UK01C0264 के चालक लीलाधर के कब्जे से 689 ग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांव में अवैध रुप से चरस बनाकर हल्द्वानी की ओर ले जा रहा था,जिसे महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
लीलाधर भट्ट उम्र 50 वर्ष पुत्र मथुरा दत्त भट्ट निवासी तोक औखलगाड़ा ग्राम सभा नायलधुरा दन्या,अल्मोड़ा हाल निवासी ग्राम हाटा इंद्रानगर प्रथम कोतवाली लालकुआं नैनीताल के पास से 689 ग्राम चरस व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया। बरामद चरस की कीमत 1.37 लाख रुपये आंकी गई है।
थाना दन्या पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह, हेड कानि0 रविकांत शुक्ला, हेड कानि0 मनोज कोहली तथा कानि0 योगेश जोशी शामिल रहे।
अल्मोड़ा पुलिस ने 1.37 लाख कीमत की चरस के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार, आल्टो कार सीज
Leave a comment
Leave a comment

