By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने किया माघी खिचड़ी का आयोजन, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Font ResizerAa
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Search
  • Home
  • ताजा खबरें
  • शहर एवं राज्य
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • हरिद्वार
    • हल्द्वानी
  • मौसम
  • खेल
  • नौकरी
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Khabar UK 27x7 > Blog > उत्तराखंड > अल्मोड़ा > पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने किया माघी खिचड़ी का आयोजन, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
अल्मोड़ाउत्तराखंड

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने किया माघी खिचड़ी का आयोजन, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

Deepanshu Pandey
Deepanshu Pandey Published January 26, 2024
Share
4 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा-आज पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कार्यालय में माघी खिचड़ी का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंच कर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।श्री कर्नाटक ने कहा कि आज बेहद आवश्यकता है कि अपनी संस्कृति को सहेजकर हम अपने परम्परागत त्यौहारों को उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि माघ के पवित्र महीने को त्यौहार के रूप में भारत के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों में मनाया जाता है।धार्मिक दृष्टिकोण से माघ मास का बहुत अधिक महत्व है। यही वजह है कि प्राचीन पुराणों में भगवान नारायण को पाने का सुगम मार्ग माघ मास के पुण्य स्नान को बताया गया है।माघ मास में खिचड़ी, घृत, नमक, हल्दी, गुड़, तिल आदि का दान करने से महाफल प्राप्त होता है।माघ मास का हर दिन है पवित्र है जो समस्त पापों से छुटकारा देता है।यह माघ माह भगवान श्रीहरि नर रूप में माधव अर्थात श्रीकृष्ण को समर्पित है।इस माह में स्नान,ध्यान,उपासना आदि से इंसान के पाप नष्ट होते हैं और पुण्य बढ़ता है।भगवान विष्णु को व्रत,तपस्या आदि से उतनी प्रसन्नता नहीं होती जितनी इस माह में इंसान के पवित्र जल में विधिपूर्वक स्नान करने से होती है।इस पूरे माह में भगवान नारायण की उपासना करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।इस पूरे माह प्रसाद के रूप में उरद,चावल आदि की खिचड़ी का प्रसाद उत्तम माना जाता है और भगवान को भी यही खिचड़ी का भोग लगता है।खिचड़ी के साथ कुछ ऐसा है कि आप इसे पसंद कर सकते हैं, बीमारू भोजन कहकर नकार भी सकते हैं, लेकिन किसी भी रसोई से आप इसे बेदखल नहीं कर सकते हैं ।
जगन्नाथ धाम में प्रभु का पावन प्रसाद ही खिचड़ी है।जिन गौतम ऋषि के तपोवन में गाय और शेर एक साथ जल पीते थे,एक बार अकाल पड़ने पर उन्होंने 7 वर्ष तक खिचड़ी खिलाकर लोगों का भरण-पोषण किया था। इतिहास और पुराण गवाह है कि जब मनुष्य को तेज भूख लगी है,दिमाग कुंद होने लगा है और कुछ नहीं रहा है तो खिचड़ी इंस्टेंट भोजन के तौर पर सामने प्रकट हुई है।इतिहास में खिचड़ी तकरीबन 3000 साल पुरानी है।खिचड़ी की एक कड़ी महाभारत से भी जुड़ती है।एक दिन द्रौपदी को हस्तिनापुर का अपमान याद आ गया और फिर उनका युधिष्ठिर से कुछ विवाद हो गया।इसके बाद किसी ने भोजन नहीं किया।भीम ने दोनों छोटे भाइयों को भूखा जाना और इन सबके कारण उन्हें कौरवों के कृत्य याद आ गए।इससे वह और क्रोधित हो गए। भूख और क्रोध की इसी मिली-जुली प्रक्रिया में उन्होंने इसी बीच भीम भी क्रोधित हो गए।क्रोध में उन्होंने पकाने के बर्तन में सारे अनाज और सब्जियां एक साथ ही डाल दिए।इस तरह खिचड़ी बन कर सामने आई।ये कहानी जितनी अधिक खिचड़ी की है उतनी ही अधिक पारिवारिक प्रेम और समरसता की है।जिसमें लोग नाराजगी और नोकझोक के बाद भी एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चंद्र जोशी,देवेन्द्र कर्नाटक,हेम जोशी, दिनेश चंद्र जोशी अमर बोरा,सन्तोष जोशी,हंसा दत्त कर्नाटक , प्रदीप जोशी,सुधीर कुमार,भगवत आर्या,कृष्णा चिलवाल,नीरज सिंह,अशोक सिंह,मनोज कुमार,प्रकाश मेहता,रश्मि काण्डपाल, आशा मेहता, सीमा कर्नाटक,खष्टी गोस्वामी, गीतांजलि पाण्डे, मेघना पाण्डे, शोभा जोशी, कविता पाण्डे, कंचन पाण्डे, गीता तिवारी, रेखा पवार, सुनीता बगडवाल,सुमन बोरा,नीरू अस्वाल,रेखा जोशी, मीनाक्षी जोशी, रीता पाण्डे, सीमा रौतेला सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अल्मोड़ा : जिलाधिकारी ने सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अभियान चलाकर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा : बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 02 मकान मालिकों का पुलिस ने किया ₹15,000 का चालान

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने आयोजित की मैराथन दौड़

माँ नंदा देवी राजजात यात्रा हेतु अल्मोड़ा में तैयारियाँ प्रारंभ, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

अल्मोड़ा : नशे में कार चला रहा चालक आया इंटरसेप्टर की सतर्क चेकिंग की चपेट में, हुआ गिरफ्तार, कार सीज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ जनपद शाखा अल्मोड़ा के द्वि वार्षिक चुनाव में डा मनीष पन्त बने अध्यक्ष,डा मपवाल बने सचिव
Next Article जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर हुआ सांकेतिक धरना-प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा : जिलाधिकारी ने सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अभियान चलाकर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने के दिए निर्देश
अल्मोड़ा उत्तराखंड June 26, 2025
अल्मोड़ा : बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 02 मकान मालिकों का पुलिस ने किया ₹15,000 का चालान
अल्मोड़ा उत्तराखंड June 26, 2025
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने आयोजित की मैराथन दौड़
अल्मोड़ा उत्तराखंड June 26, 2025
अल्मोड़ा : खगमराकोट में तेंदुए की हलचल को देखते हुए वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Uncategorized June 25, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Khabar UK 27x7Khabar UK 27x7
Follow US
© 2022 Khabar27x7. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?